अमर उजाला से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार राकेश भट्ट को दिल्ली का मेट्रो चीफ बना दिया गया है. वे अभी नोएडा ब्यूरोचीफ की भूमिका निभा रहे थे. राकेश लंबे समय से अमर उजाला के साथ जुड़े हुए हैं. वे दिल्ली के साथ नई व्यवस्था होने तक नोएडा की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे. किसी की नोएडा ब्यूरोचीफ पद पर नियुक्ति हो जाने के बाद उनके पास केवल मेट्रो की ही जिम्मेदारी रहेगी. राकेश भट्ट इसके पहले पानीपत और फरीदाबाद में भी अमर उजाला के ब्यूरोचीफ रह चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





