नई दिल्ली : दिल्ली में पांच साल की बच्ची से हुए रेप के मामले में पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। जगह जगह दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं और कमिश्नर नीरज कुमार के इस्तीफे की मांग भी बढ़ती जा रही है।
इसीके चलते दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया पर अपने इस्तीफे की मांग को लेकर भड़क गए। नीरज कुमार ने मीडिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'जब आप गलती करते हैं तो क्या आपके संपादक इस्तीफा देते हैं।'
उन्होंने अपने इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।' उन्होंने कहा मेरे इस्तीफा देने से बलात्कार नहीं रूकेंगे। उन्होंने कहा 97 प्रतिशत बलात्कार घरों में होते हैं और उन्हें रोक पाना मुश्किल है।






