दिल्ली : फारवर्ड प्रेस प्रबंधन ने अपने दिल्ली कार्यालय में कार्यरत संवाददाता जितेंद्र ज्योति को बर्खास्त कर दिया है। उनपर अनुशासनहीनता समेत कई अन्य आरोप थे। जितेंद्र को प्रबंधन की तरफ से टर्मिनेशन लेटर दे दिया गया है। इसके साथ ही प्रबंधन ने कहा है कि श्री ज्योति के किसी भी कृत्य को फारवर्ड प्रेस का आधिकारिक कृत्य न माना जाए। इसके लिए जितेंद्र ज्योति खुद जिम्मेदार होंगे।





