राजस्थान पत्रिका, जयपुर को निरंजन कंजोलिया ने भी बाय कर दिया है. वे यहां पर सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. कंजोलिया ने अपनी नई पारी हिंदुस्तान, दिल्ली के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी इसी पद पर लाया गया है. कंजोलिया इसके पहले लम्बे समय तक दैनिक भास्कर से जुड़े रहे हैं. इनकी गिनती राजस्थान के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.
राजस्थान पत्रिका समूह के दैनिक डेली न्यूज, जयपुर से मोहन मंगलम ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर थे. मंगलम ने अपनी नई पारी लखनऊ में अमर उजाला के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी सीनियर सब बनाया गया है. माना जा रहा है कि मंगलम को संपादक इंदुशेखर पंचोली अमर उजाला में लेकर आए हैं. मंगलम इसके पहले दैनिक भास्कर, जयपुर में भी सब एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं.





