माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. कर्मचारी हाल ही में किए गए नियुक्तियों से नाराज हैं. कर्मचारी यूनियन वीसी पर इन नियुक्तियों में धांधली करने का आरोप लगाते हुए पुराने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की. कर्मचारियों ने आगे भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. गौरतलब है कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बीके कुठियाला लंबे समय से विवादों में घिरे रहे हैं.






