हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के नरयाह पंचायत निवासी जोगिन्द्र नाथ शर्मा का गत दिन रविवार को लम्बी बीमारी के उपरांत निधन हो गया। जोगिन्द्र नाथ शर्मा रिकांगपीयो जिला किन्नौर में पंजाब केसरी के पत्रकार थे। जोगिन्द्र शर्मा का आज उनके पैतृक गांव नरयाह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्रि उनके सपुत्र रिपन शर्मा ने दी जो कि नादौन में पंजाब केसरी के पत्रकार हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखबिन्द्र सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बिटटू तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने जोगिन्द्र नाथ शर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया है।
जिला के समस्त पत्रकारों, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों ने जोगिन्द्र शर्मा के अचानक निधन पर शोक प्रकट करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की प्रार्थना की।
विजयेन्दर शर्मा की रिपोर्ट.






