(कानाफूसी) इन्दौर से खबर है कि पंकज मुकाती दबंग दुनिया को छोड़ने वाले हैं. पंकज ने डाइरेक्टर व ग्रुप एडिटर के पद पर दैनिक दबंग दुनिया कुछ महीनों पहले ज्वाइन किया था. पंकज अमर उजाला से इस्तीफा देकर दबंग दुनिया के हिस्से बने. बताया जाता है कि दबंग दुनिया में उनका पैकेज काफी लंबा चौड़ा है. दबंग दुनिया के मालिक गुटखा किंग कहे जाने वाले किशोर वाधवानी हैं. वाधवानी का स्वभाव हमेशा लाने और हटाने का रहा है.
सूत्रों का कहना है कि मुकाती ने न्यूज़ रूम में घोषणा कर दी है कि वह बेहतर अवसर मिलने के कारण दबंग दुनिया की नौकरी छोड़ने वाले हैं. मुकाती के करीबियों का कहना है कि वह बड़े प्रोजेक्ट पर किसी दूसरे मीडिया हाउस के हिस्से बनने वाले हैं.
सूत्रों का कहना है कि दबंग दुनिया के मालिक किशोर वाधवानी अपने अस्थिर चित्त के कारण अखबार को फिर दाव पर लगा रहे हैं. वे खुद चर्चा करते फिर रहे हैं कि इंडिया टुडे ज्वाइन करने वाले एक वरिष्ठ व तेजतर्रार पत्रकार को अपने साथ जोड़ने वाले हैं. हालांकि इंडिया टुडे में कार्यरत पत्रकार ने वाधवानी के इस बयान को उनका खयाली पुलवा करार दिया है.





