समाचार समिति एसोशियेटिड प्रेस के ट्वीटर एकाउण्ट पर आज कुछ अज्ञात हैकरों ने हमला करके उस एकाउण्ट पर यह जानकारी जोड़ दी की व्हाइट हाउस में दो धमाके हुए हैं, जिनमें अमरीका के राष्ट्रपति घायल हो गए। लेकिन बाद में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जय कर्णी ने इस सूचना का खण्डन कर दिया।
इसके तुरन्त बाद समाचार समिति एसोशियेटिड प्रेस की फ़ेसबुक वॉल पर यह सूचना दिखाई देने लगी कि ट्वीटर की जानकारी झूठी है और उस पर विश्वास न करें। जय कर्णी ने बताया — बराक ओबामा पूरी तरह से स्वस्थ और सकुशल हैं। मैं अभी-अभी उनसे मिलकर आया हूँ।






