हिन्दुस्तान, मेरठ के सम्पादक सूर्यकान्त द्विवेदी का मवाना क्षेत्र में पूतला फूंका गया तथा लोगों ने जमकर सूर्यकान्त मुर्दाबाद के नारे लगाये। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सूर्यकान्त द्विवेदी ने हिन्दुस्तान, मवाना के तहसील प्रभारी संदीप नागर के साढ़े पाँच लाख रुपये हड़प लिये हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना हैं कि अगर द्विवेदी ने संदीप नागर के पैसे नहीं दिये तो, अब उसके पुतले के साथ अखबार भी फूंका जायेगा।
वहीं इस संबध में सदींप नागर का कहना है कि अगर द्विवेदी इमानदार हैं तो उनका सामना क्यों नहीं कर रहे हैं। संदीप नागर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके पैसे नहीं मिले तो, वह न्याय के लिए पूरे देश में द्विवेदी के पुतले जलायेगा तथा अपने मेहनत के पैसे हर हाल में लेकर मानेगा। संदीप ने चेतावनी भी दी कि जल्द ही द्विवेदी के भष्ट्राचारों का भी खुलासा किया जायेगा।










