Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

‘किशोर वाधवानी का मानसिक स्तर भी गुटका वाला ही है’

यशवंत जी, आपको किशोर वाधवानी के मानसिक स्तर के बारे में बताना चाहता हूं. वह किस तरह पत्रकारों के साथ व्यवहार करता है, इसका अंदाजा आपको हो जाएगा. पंकज मुकाती को गाजे-बाजे के साथ अमर उजाला से दबंग दुनिया लाया ले गया. उन्हें दो लाख रुपये महीने सेलरी दी गई. पूरा अधिकार दिया गया. पर अचानक किशोर वाधवानी ने उन्हें एक दिन बुलाकर कहा कि आप अब कल से गुटका के मार्केटिंग का काम देखेंगे.

यशवंत जी, आपको किशोर वाधवानी के मानसिक स्तर के बारे में बताना चाहता हूं. वह किस तरह पत्रकारों के साथ व्यवहार करता है, इसका अंदाजा आपको हो जाएगा. पंकज मुकाती को गाजे-बाजे के साथ अमर उजाला से दबंग दुनिया लाया ले गया. उन्हें दो लाख रुपये महीने सेलरी दी गई. पूरा अधिकार दिया गया. पर अचानक किशोर वाधवानी ने उन्हें एक दिन बुलाकर कहा कि आप अब कल से गुटका के मार्केटिंग का काम देखेंगे.

पान की दुकानों पर जा जाकर गुटका बेचने का काम करेंगे संपादक! पंकज मुकाती ठहरे स्वाभिमान वाले आदमी, सो उन्होंने वाधवानी के फैसले पर आपत्ति जताई और इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है. लेकिन इस प्रकरण से यह समझ में आता है कि आखिर किशोर वाधवानी अपने संपादक से इस तरह का सलूक कैसे कर सकते हैं. जानकारों का कहना है कि किशोर वाधवानी का मानसिक स्तर गुटका जितना ही है. इसी कारण वह ऐसी ओछी-छिछोरी हरकत करते है.

चंद माह पहले जब पंकज मुकाती ने डाइरेक्टर व ग्रुप एडिटर के पद पर दैनिक दबंग दुनिया ज्वाइन किया था तब किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी यह पारी इतनी सीमित होगी.  सूत्रों के अनुसार, मुकाती के ज्वाइन करने के एक-दो माह बाद ही अखबार के मालिक गुटखा किंग किशोर वाधवानी का उनसे मोह भंग हो गया था और वाधवानी ने मुकाती को संकेत भी दे दिए थे कि वे ज्यादा दिनों के मेहमान नहीं है.

वाधवानी ने कुछ दिन पहले मुकाती को एक ईमेल किया जिसमे लिखा था कि 1 मई से उन्हें गुटखे का काम देखना है और सम्पादकीय से उनकी दखलंदाजी ख़त्म की जा रही है. 23 अप्रैल की शाम मुकाती ने न्यूज़ रूम में घोषणा की कि वह बेहतर अवसर मिलने के कारण आज से दबंग दुनिया की नौकरी छोड़ रहे है. इस तरह दबंग दुनिया से एक और कहानी पूरी हुई.

समझा जाता है कि मुकाती दिल्ली में नई पारी शुरू करने वाले हैं. मुकाती पर दबंग दुनिया में काम करते हुए भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप भी लगा. अपने साथ लाये आशीष बम और दबंग में वाधवानी के ख़ास आदमी कपिल भटनागर को अपनी तरफ रखकर इन्हीं दो लोगों के भरोसे अखबार चलाने की कोशिश मुकाती ने की. बताया जाता है वाधवानी अब कमलेश सिंह को बतौर ग्रुप एडिटर ला रहे हैं.

इंदौर से एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...