: होटल मालिक, मैनेजर सहित चार युवतियों को रंगे हाथों पकड़ा : हिमाचल परदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करके तहलका मचा दिया है। पुलिस ने इलाके में अच्छा खासा रसूख रखने वालों के गिरेबान पर पहली बार हाथ डाला तो चरचा होना भी स्वभाविक था। मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी के एसएचओ सुरेन्दर ठाकुर को एक गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर देह व्यापार हो रहा है। उन्होंने अपना जाल बिछाया व रंगे हाथों सबको धर दबोचा।
कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने ज्वालामुखी के देहरा रोड़ पर स्थित होटल पंकज में छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल से चार लड़कियों को बरामद किया गया। पुलिस दल की अगवाई ज्वालामुखी के एसएचओ सुरेन्दर ठाकुर कर रहे थे। गौरतलब है कि पंकज होटल का मालिक पंजाब के फगवाड़ा इलाके का नामी गिरामी शख्स है व भारतीय जनता पार्टी का नेता है। उसने ज्वालामुखी में गैकानूनी तरीके से हिमाचल में अपने बेटे के नाम होटल खरीदा। उसका बेटा जालंधर से छपने वाले एक अखबार का पत्रकार है। यही वजह है कि आज तक पुलिस इस पर हाथ नहीं डाल सकी। बाद में उसने यह होटल ज्वालामुखी के अनिल चौहान मुन्ना को दे दिया है।
बताया जा रहा है कि इस होटल में पिछले अरसे से देह व्यापार चल रहा था। आज भी छापेमारी में जिस तरीके से नौजवान युवतियों को पकड़ा गया उससे हर कोई हैरान है। लेकिन वहां इलाके के कौन बड़े लोग थे, यह एक रहस्य ही रहेगा। दरअसल पुलिस का कहना है कि युवतियों के साथ तीन लोग थे। लेकिन यह बात आसानी से नहीं पच रही है। एसपी कांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने होटल के मालिक ज्वालामुखी के दरंग के बाशिंदे अनिल चौहान को भी गिरफ्तार किया है।

अनिल चौहान के साथ होटल के मालिक कसेटी के मोहिन्दर शर्मा व देहरा के हनुमान चौक के अरूण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की दबिश में होटल में पटना की रहने वाली 29 साल सुंदरी, लुधियाणा के सलीमपुरी की रहने वाली तीस साल की नीतू के साथ लुधियाणा के इस्लामगंज की 29 साल की श्रीमति लक्ष्मी व 23 साल की लप्रीत जो पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा के प्रेम नगर की रहने वाली है, पकड़ी गई हैं। सभी अभियुक्तों को होटल पंकज में अनैतिक कार्य करने के लिए भारतीय दंड संहिता के इमोरल टरेफिक परवेंशन एक्ट 1956 के तहत 3, 4, 5, 7, 8 के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक यहां पंजाब से युवतियों को लाकर देह व्यापार करा रहा था।
ज्वालामुखी से विजयेन्दर शर्मा की रिपोर्ट





