उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने "उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट, पौड़ी-गढ़वाल" को छह-सात अप्रैल २०१३ को बागेश्वर में "23वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह" नाम से आयोजित कार्यक्रम के निमन्त्रण पत्र, स्मारिका और आयोजन स्थल के बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्रियों में निवेदक के रूप में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, बागेश्वर का नाम बिना यूनियन की सहमति के उल्लेख करने पर अपने अधिवक्ता विश्वप्रकाश बहुगुणा एडवोकेट द्वारा को क़ानूनी नोटिस भेजा है।
नोटिस में कहा गया है कि उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल उत्तराखंड राज्य में व्यापक सांगठनिक आधार वाला मुख्यधारा के अधिसंख्य पत्रकार सदस्यों का भारतीय ट्रेड यूनियन एक्ट – १९२६ के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत सक्रिय एवं कार्यशील पत्रकार ट्रेड यूनियन है। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की भारतीय ट्रेड यूनियन एक्ट- १९२६ के अंतर्गत पंजीकृत उपविधियां हैं। इन पंजीकृत उपविधियों के तहत उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नियमानुसार एवं विधिवत गठित / निर्वाचित राज्य परिषद / प्रदेश कार्यकारिणी है। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राज्य परिषद / प्रदेश कार्यकारिणी यूनियन की सर्वोच्च एवं अधिकार सम्पन्न निकाय है।
कहा गया है कि विभिन्न जन संचार माध्यमों में प्रचारित / प्रकाशित समाचारों के द्वारा उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि "उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " द्वारा छह और सात अप्रैल २०१३ को बागेश्वर में " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बागेश्वर में " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के निमन्त्रण – पत्र , " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका और " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " स्थल बागेश्वर में इस आयोजन / कार्यक्रम को लेकर लगाए गए बैनरों एवं अन्य प्रचार सामग्रियों में इस आयोजन / कार्यक्रम के निवेदक के रूप में " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " के साथ " उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,बागेश्वर " के नाम का भी उल्लेख किया गया । ऐसा आभास देने का प्रयास किया गया कि मानो छह और सात अप्रैल २ ० १ ३ को बागेश्वर में आयोजित " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " में " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " के साथ " उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,बागेश्वर " भी आयोजकों में सम्मिलित है । अथवा " उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ,बागेश्वर " " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " के साथ " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " का एक सह आयोजक है । " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " द्वारा छह और सात अप्रैल २ ० १ ३ को बागेश्वर में आयोजित " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का नाम " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " के साथ निवेदक के रूप में उपयोग करने की यह कार्यवाही उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राज्य परिषद / राज्य कार्यकारिणी अथवा यूनियन की राज्य परिषद / राज्य कार्यकारिणी के किसी जिम्मेदार प्रांतीय पदाधिकारी के संज्ञान में लाए बिना कतई एकतरफा तौर पर की गई है ।जबकि " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " द्वारा छह और सात अप्रैल २ ० १ ३ को बागेश्वर में आयोजित " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का नाम " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " के साथ निवेदक के रूप में उपयोग करने एवं इस रूप में प्रचारित करने से पूर्व उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राज्य परिषद / राज्य कार्यकारिणी अथवा उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के किसी जिम्मेदार प्रांतीय पदाधिकारी से न कभी वार्ता की और न ही इस सम्बन्ध में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राज्य परिषद / राज्य कार्यकारिणी अथवा यूनियन की राज्य परिषद / राज्य कार्यकारिणी के किसी जिम्मेदार प्रांतीय पदाधिकारी की नियमानुसार विधिवत सहमति ली गई । यहाँ तक कि उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " द्वारा छह और सात अप्रैल २ ० १ ३ को बागेश्वर में कराये गए " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अथवा जिले स्तर के किसी भी पदाधिकारी को उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी के रूप में विधिवत निमन्त्रण – पत्र तक हस्तगत नहीं कराया गया । कार्यक्रम में " उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल " के साथ उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बागेश्वर का नामोउल्लेख किया गया । जबकि बागेश्वर में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कार्यशील अथवा अधिकृत इकाई नहीं है ।
नोटिस में कहा गया है कि उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट , पौड़ी – गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राज्य परिषद / राज्य कार्यकारिणी अथवा यूनियन की राज्य परिषद / राज्य कार्यकारिणी के किसी जिम्मेदार प्रांतीय पदाधिकारी की नियमानुसार पूर्व सहमति अथवा जानकारी में लाए बिना के उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का नाम इस कार्यक्रम के निवेदक के रूप में शामिल कर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े असंख्य सम्मानित पत्रकार सदस्यों एवं प्रदेश के अन्य सम्मानित पत्रकार साथियों के बीच भ्रम फ़ैलाने का काम किया है । उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रतिष्ठा और साख का गैर क़ानूनी रूप से उपयोग किया है । नोटिस में पूछा गया है कि बागेश्वर में आयोजित " 23 वां उमेश डोभाल स्मृति समारोह " में निवेदक / आयोजक के रूप में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट, पौड़ी – गढ़वाल के साथ उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन , बागेश्वर के नाम और प्रतिष्ठा का उपयोग कैसे और किस अधिकार से किया गया?





