कानपुर से खबर है कि ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता प्रशांत द्विवेदी की हत्या में पुलिस ने एक पत्रकार को भी तलाश रही है. पुलिस ने पत्रकार के घर समेत कई स्थानों पर दबिश भी दी है. बताया जा रहा है कि कानपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या से नाराज वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया. प्रशांत की हत्या में हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार हैदर नकवी पर भी पुलिस को शक है.
हालांकि हैदर से प्रशांत की कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी, परन्तु दबाव में पुलिस पत्रकार को भी मोहरा बना रही है. बताया जा रहा है कि जिस समय प्रशांत की हत्या हुई थी, उसके पहले वे पत्रकार के भाई से किसी काम से मुलाकात करने गए थे. इसलिए पुलिस शक के आधार पर पत्रकार एवं उनके परिवार को परेशान कर रही है. सूत्रों का कहना है कि पत्रकार हैदर की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है.





