बदायूं में तैनात सहायक सूचना निदेशक इकबाल अहमद मसूदी को यूपी सरकार के प्रभावशाली मंत्री आजम खां का आशीर्वाद मिल गया है। मसूदी को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का रजिस्ट्रार बना दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग-3 के उप सचिव जयशंकर पाण्डेय द्वारा जारी पत्र बदायूं के जिलाधिकारी को मिल गया है, साथ ही फर्जी बिल बाउचर के माध्यम से हजारों रुपए का घोटाला करने के बावजूद विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।
आजम खां पिछले दिनों बदायूं आए थे, तब मसूदी ने उनके कार्यक्रम की बेहतरीन कवरेज कराई थी, खुद उनके कार्यक्रम के फोटो भी खींचे थे, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि मसूदी को शीघ्र ही इसका कोई न कोई लाभ मिलेगा।

बीपी गौतम की रिपोर्ट.





