Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुदीप्तो सेन को मतंग, मनोरंजना, नलिनी चिदंबरम समेत कुल 22 लोगों ने पैसा बनाने के लिए इस्तेमाल और ब्लैकमेल किया!

नई दिल्ली: शारदा ग्रुप के चिट फंड घोटाले की आंच वित्तमंत्री चिदंबरम तक पहुंचती दिख रही है। जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार होने से पहले मुख्य आरोपी सुदीप्तो सेन ने सीबीआई को एक खत लिखा है, जिसमें उसने 22 लोगों का नाम लिया है, जिन्होंने उसे पैसा बनाने के लिए इस्तेमाल और ब्लैकमेल किया। इसमें तृणमूल सांसद कुणाल घोष और सृंजॉय बोस के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता और वित्तमंत्री पी चिदंबरम की पत्नी और वरिष्ठ वकील नलिनी चिदंबरम का नाम भी शामिल है।

नई दिल्ली: शारदा ग्रुप के चिट फंड घोटाले की आंच वित्तमंत्री चिदंबरम तक पहुंचती दिख रही है। जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार होने से पहले मुख्य आरोपी सुदीप्तो सेन ने सीबीआई को एक खत लिखा है, जिसमें उसने 22 लोगों का नाम लिया है, जिन्होंने उसे पैसा बनाने के लिए इस्तेमाल और ब्लैकमेल किया। इसमें तृणमूल सांसद कुणाल घोष और सृंजॉय बोस के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता और वित्तमंत्री पी चिदंबरम की पत्नी और वरिष्ठ वकील नलिनी चिदंबरम का नाम भी शामिल है।

जहां एक ओर तृणमूल इस पूरे मसले पर शारदा ग्रुप से अपने संबंधों को दरकिनार करता रहा है, वहीं दूसरी ओर अब उसे कांग्रेस पर वार करने का मौका मिल गया है।  तृणमूल की वेबसाइट पर बिना नाम लिए पूछा गया है कि क्यों चेन्नई की वरिष्ठ वकील शारदा ग्रुप की डीलें फिक्स कर रही थीं। कांग्रेसी नेता को इस पर जवाब देना चाहिए।

चिट्ठी के मुताबिक, 'नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री रहे मतंग सिंह, उनकी पत्नी मनोरंजना सिंह और सुदीप्तो के बीच डील में नलिनी चिदंबरम वकील के तौर पर जुड़ी थीं। इस साल मैंने उन्हें एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी।' सुदीप्तो ने चिट्ठी में लिखा है कि मनोरंजना सिंह ने हमसे संपर्क किया और अपने पॉजिटिव ग्रुप की बिक्री के लिए अपने वकील नलिनी चिदंबरम के पास ले गईं।

नलिनी चिदंबरम ने मुझसे अपील की थी कि मैं उन्हें नॉर्थ-ईस्ट गुवाहाटी में एक चैनल स्थापित करने में मदद करूं। नलिनी चिदंबरम ने मुझे 42 करोड़ रुपये चैनल के लिए देने को कहा। (एनडीटीवी)

सुदीप्तो सेन का पूरा खत पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

चिटफंड घोटाला में नलिनी चिदंबरम का नाम क्यों नहीं ले रहा मीडिया? (देखें दस्तावेज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...