Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

खूनी अस्‍पताल के कर्मचारियों ने पत्रकारों को पीटा

: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया : कोलकाता। एएमआरआई अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने पत्रकारों की मंगलवार को पिटाई कर दी और आरोप लगाया कि वे अस्पताल की गलत छवि पेश कर रहे हैं। इस सिलसिले में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि 09 दिसंबर को इस अस्पताल में आग लगने पर 93 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर लोग रोगी थे।

: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया : कोलकाता। एएमआरआई अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने पत्रकारों की मंगलवार को पिटाई कर दी और आरोप लगाया कि वे अस्पताल की गलत छवि पेश कर रहे हैं। इस सिलसिले में दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि 09 दिसंबर को इस अस्पताल में आग लगने पर 93 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर लोग रोगी थे।

कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने बताया कि एएमआरआई अस्पताल के दो कर्मचारियों को पत्रकारों की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तपन नस्कर और डीएन रॉय को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि यह पत्रकार मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अस्पताल दौरे को कवर करने गए थे। अस्पताल परिसर से मुख्यमंत्री के जाने के बाद पत्रकारों की पिटाई कर दी गई। उधर, एएमआरआई अस्पताल ने कहा है कि वह धाकुरिया स्थित अपने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को बरकरार रखेगा।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस बारे में मंगलवार की शाम एक नोटिस जारी किया गया। इससे पहले ममता ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से कहा था कि उनकी नौकरी की सुरक्षा मुहैया करना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। नोटिस में कहा गया है कि सूचित किया जाता है कि अस्पताल के कर्मचारियों का वेतन किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा और वे पहले की तरह ही इसे प्राप्त करेंगे। साभार : एनबीटी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...