Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

राजकुमार सोनी की अर्जी पर राज्‍य सरकार और पत्रकार को नोटिस

छत्‍तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं तहलका से जुड़े राजकुमार सोनी की याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य शासन और एक अन्य पत्रकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पत्रकार द्वारा उनके दो लेखों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए 2011 में साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया था। फिलहाल मामला सीजेएम कोर्ट में लंबित है। एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है।

छत्‍तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं तहलका से जुड़े राजकुमार सोनी की याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य शासन और एक अन्य पत्रकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पत्रकार द्वारा उनके दो लेखों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए 2011 में साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया था। फिलहाल मामला सीजेएम कोर्ट में लंबित है। एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है।

वर्तमान में तहलका के छत्तीसगढ़ प्रमुख राजकुमार सोनी ने 15 जनवरी 2011 को ‘छत्तीसगढ़ चैनल पुराण’ और 21 मार्च 2011 को ‘प्रियंका का शहर छोड़कर जाना’ शीर्षक से दो लेख लिखे थे। दोनों लेखों के कुछ हिस्सों पर एक अन्य पत्रकार प्रफुल्ल पारे ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रायपुर के साइबर सेल में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ आईटी एक्‍ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था, जबकि अगर किसी को लेख पर आपत्ति थी तो मानहानि का मामला दर्ज किया जाना चाहिए था। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 ए के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही चार्जशीट पेश किया था। फिलहाल मामला सीजेएम की अदालत में लंबित है।

राजकुमार सोनी ने एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें एफआईआर, इसपर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला और चार्जशीट रद्द करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि यह संविधान से मिले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है। गुरुवार को जस्टिस आरएस शर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य शासन और प्रफुल्ल पारे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इस मामले से संबंधित खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें – तहलका के पत्रकार राजकुमार सोनी के खिलाफ चार्जशीट दायर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...