दैनिक जागरण में 9 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक चले तीन दिवसीय इंटरनल ऑन लाइन परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. यह परीक्षा तीन ग्रुपों में आयोजित की गई थी, जिसमें 9 जनवरी को सीनियर सब एडिटर, सीनियर रिपोर्टर, 10 जनवरी को सब एडिटर एवं रिपोर्टरों के साथ ट्रेनियों की तथा 11 जनवरी को जूनियर सब एडिटर व जूनियर रिपोर्टरों के साथ ट्रेनी की परीक्षा हुई थी.
इस परीक्षा में 1100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था. हालांकि परीक्षा से पहले प्रबंधन की तरफ से कहा गया था कि इसमें मिले नंबर के आधार पर ही इंक्रीमेंट तथा प्रमोशन होंगे लेकिन पिछले साल के अनुभवों को देखते हुए इसकी संभावना कम है. पिछले साल परीक्षा में टॉप करने वाले इंक्रीमेंट और प्रमोशन को लेकर टापते रहे गए और प्रभारियों के चहेते तथा कम नंबर पाने वाले लोग इंक्रीमेंट और प्रमोशन पा गए.





