पंजाब केसरी, चंडीगढ़ से खबर है कि नरेश शर्मा और प्रीत मेहता ने इस्तीफा दे दिया है. दोनों लोग रिपोर्टिंग से जुड़े हुए थे तथा पंजाब ब्यूरो में कार्यरत थे. इन लोगों ने अपनी नई पारी चंडीगढ़ में दैनिक सवेरा के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संभावना है कि कुछ और लोग पंजाब केसरी से इस्तीफा देकर दैनिक सवेरा से जुड़ सकते हैं. दैनिक सवेरा प्रबंधन कई पंजाब केसरी के कई पत्रकारों के संपर्क में है.
जागरण डॉट कॉम से सुरेंद्र वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे खेल डेस्क पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि वे डॉट कॉम की परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं थे. संभावना है कि यहां से कुछ और लोग इस्तीफा दे सकते हैं. सुरेंद्र अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





