दैनिक जागरण, मेरठ से खबर है कि समूह के आंतरिक परीक्षा में सीनियर सब एडिटर कटेगरी में सुशील मिश्रा ने टॉप किया है. जागरण ने चार कटेगरी में परीक्षाएं आयोजित की थी. सीनियर सब एडिटर/सीनियर रिपोर्टर, सब एडिटर/रिपोर्टर, जूनियर सब एडिटर/जूनियर रिपोर्टर तथा ट्रेनी के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. सीनियर लेबल में सुशील मिश्रा ने 76 अंक पाकर टॉप किया है. टॉप फाइव में इसके बाद योगेश कुमार राज, रमेश विश्वकर्मा, अंजनी कुमार तथा योगेश चौहान का नम्बर है.
सब एडिटर/रिपोर्टर कटेगरी में शोभित वर्मा ने टॉप किया है. इसके बाद अश्वनी त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, मनीष गोयल तथा रमेश यादव का नम्बर है. जूनियर सब एडिटर/जूनियर रिपोर्टर कटेगरी में योगेश आत्रे टॉपर हैं. इसके बाद विनोद भारती, आशीष गुप्ता, आरपी अग्रवाल तथा सुशील कुमार का नम्बर है. ट्रेनी कटेगरी में नितिन दीक्षित एवं पंकज तोमर ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. इसके बाद सचिन कौशिक, जगदीप शुक्ला, कुमार गौरव और संदीप चौधरी का नम्बर है.





