दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से खबर है कि यहां से तीन पत्रकारों ने हाल फिलहाल इस्तीफा दिया है. ये तीनों लोग अपनी नई पारी दूसरे संस्थानों से शुरू कर रहे हैं. सिटी डेस्क पर तैनात सीनियर सब एडिटर ओम प्रकाश ने भास्कर को बाय बोल दिया है. वे सिटी के रीढ़ माने जाते थे. ओम प्रकाश अपनी नई पारी हिंदुस्तान, रांची के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्हें यहां भी सीनियर सब बनाकर लाया गया है. ओम प्रकाश का इस्तीफा भास्कर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
भास्कर, जमशेदपुर में जनरल डेस्क पर तैनात रंजीत कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे भी सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. रंजीत अपनी नई पारी पटना से जल्द लांच होने जा रहे देशबंधु अखबार से करने जा रहे हैं. उन्हें यहां चीफ सब एडिटर बनाए जाने की सूचना है. सब एडिटर के पद पर कार्यरत चंदन झा ने भी इस्तीफा दे दिया है. से भी सिटी डेस्क पर कार्यरत थे. चंदन ने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वे पटना में दैनिक जागरण के साथ अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं.





