हिंदुस्तान, रांची से खबर है कि दो पत्रकारों का तबादला धनबाद के लिए कर दिया गया है. चीफ रिपोर्टर के पद पर तैनात मृत्युंजय कुमार, जो रांची में बिहार डेस्क की जिम्मेदारी संभालते थे, को धनबाद भेज दिया गया है. उनके साथ ही योगेंद्र सिन्हा को भी रांची से धनबाद के लिए रवाना कर दिया गया है. योगेंद्र रांची में रिपोर्टिंग टीम में शामिल थे. धनबाद में भी उन्हें रिपोर्टर बनाया गया है.
ए2जेड न्यूज से खबर है कि रितुराज कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर थे. रितुराज ने अपनी नई पारी पॉजिटिव मीडिया के साथ शुरू की है. वे यहां पर भी प्रोड्यूसर बनाए गए हैं.





