Swami Balendu : मुझे आजतक ईश्वर से कोई परेशानी नहीं हुई और न ही उसने कभी माँ की… बहन की…. मेरे साथ करी, परन्तु जरा आप रामदेव, मोदी, संघ और बीजेपी के खिलाफ कुछ लिखकर देखिये! सारे ईश्वर के भक्त, हिंदुत्व के रक्षक 'जय श्री राम' के नारे के साथ माँ बहनों के यौनांगों का स्मरण करते हुए अपने धर्म की रक्षा के लिए खड़े हो जाते हैं| इससे उनकी धार्मिकता और संस्कारों का पता चलता है और पता पड़ जाता है कि धर्म आखिर किस प्रकार की प्रवृत्ति लोगों में पैदा करता है|
धर्म कितना दूषित हो चुका है ये तो अभी देख ही लिया टीवी पर जब रामदेव के मंच से बड़े बड़े धार्मिक गुरु कैसे मोदी का गुणगान करते हुए मस्का लगा रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे कि धर्म राजनीति के तलवे चाट रहा हो| देखना कुछ दिनों में लोगों को खुद को धार्मिक कहलवाने में शर्म आने लगेगी|
मुझे इस प्रकार के परम धार्मिक लोगों का अनुभव पहले भी हो चुका है और आज भी 09166373869 नंबर से धर्म की रक्षा के खातिर माँ बहन को याद करते हुए जान से मारने की धमकी मिली है| खैर इन्हें जो करना है वो करें परन्तु इस प्रकरण के चलते मैंने कई लोगों को ब्लाक किया है और मुझे गंभीरता से सोचना पड़ेगा और प्रोफाइल देखनी पड़ेगी कि मैं किन लोगों को अपनी मित्र सूची में रखूं|
वैसे इन सभी बातों और अनुभवों से यह तो सिद्ध हो ही जाता है कि धर्म किसी और के मारे नहीं बल्कि इन धार्मिकों के मारे ही मरेगा| मेरी कामना है कि दुनिया के सभी संगठित धर्मों तथा धार्मिकों की दुर्भावना का नाश हो और इस धरती पर प्रेम, सद्भाव और इंसानियत की स्थापना हो, जोकि धर्म के रहते कभी नहीं हो सकता|
(बीजेपी के चमचों और मोदी, रामदेव के भक्तों ये जान लो कि मैं किसी भी पार्टी और धर्म का समर्थन नहीं करता, और किसी ने भी फोन किया तो पुलिस रिपोर्ट और यहाँ कुछ उलजुलूल लिखा तो सीधे ब्लाक)
स्वामी बालेंदु के फेसबुक वॉल से.





