भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर जिले के खड्डा विधान सभा सीट से एक पत्रकार को अपना प्रत्याशी बनाया है. मंगलवार की रात भाजपा ने जो सूची जारी की, उसमें कुशीनगर जिले के खड्डा विधान सभा शीट से डा. नीलेश मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। डा. नीलेश मिश्रा गोरखपुर से प्रकाशित राष्ट्रीय सहारा के खड्डा ब्यूरो प्रभारी हैं। अखबार की बदौलत उन्होंने खूब इज्जत, सोहरत और पैसा कमाया।
इसी अखबार की सेवा से लोगों की सेवा कर डा. नीलेश मिश्रा खड्डानगर पंचायत के चेयरमैन भी बने थे। चेयरमैनी के पांच साल पूरे होते ही उन्हें दुबारा राजनीतिक लाभ मिल गया। अब वह विधायकी का चुनाव लड़ेंगे। उनका टिकट फिलहाल पक्का हो गया है। वह शुरु से ही भाजपा से जुडे रहे। अखबार में किसी दल के नेता को ब्यूरो प्रभारी बनाना अपने आप मे अनोखा है। डा. नीलेश मिश्रा जहां भी जाते हैं उनकी गाड़ी पर आगे भाजपा का झण्डा और पीछे शीशे पर प्रेस लिखा रहता है।






