नैनीताल से एक सूचना आ रही है कि एक महिला जर्नलिस्ट कम माडल ने उत्तराखंड के एक आईपीएस अफसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस बाबत उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक को दी गई लिखित कंप्लेन में महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि आईपीएस अधिकारी ने उसके साथ सेक्स रिलेशन बनाकर उसका शोषण किया.
डीजीपी ने इस कंप्लेन के बाद मामले की छानबनी के लिए जांच बिठा दी है. आरोप लगाने वाली महिला जर्नलिस्ट की प्रोफाइल फेसबुक पर भी मौजूद है जिसमें उसने खुद को न्यूज रिपोर्टर और माडल बताया है.





