अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि पुनीत शर्मा का तबादला बनारस के लिए कर दिया गया है. वे यहां पर चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. पुनीत लंबे समय से मुरादाबाद में थे. बनारस में भी उन्हें चीफ रिपोर्टर के पद पर भेजा गया है. पुनीत का तबादला अमर उजाला की की पॉलिसी के तहत किया गया है.
पटना से खबर है कि आसित नाथ तिवारी ने अपनी नई पारी जी न्यूज के साथ शुरू की है. आसित को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे इसके पहले भी कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इनकी गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है.





