Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार के होटल में देह व्‍यापार करवाने वाले रैकेट की सरगना अरेस्‍ट

ज्वालामुखी के बहुचर्चित देह व्यापार कांड की मुख्य आरोपी शालू उर्फ सरला को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। जिससे इस नापाक धंधे को यहां पर अंजाम देने वाले लोगों के जल्द ही चेहरे बेनकाब होने की संभावना नजर आने लगी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले पुलिस ने थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्‍व में शहर के एक निजी होटल में रेड मार कर चार युवतियों व एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

ज्वालामुखी के बहुचर्चित देह व्यापार कांड की मुख्य आरोपी शालू उर्फ सरला को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। जिससे इस नापाक धंधे को यहां पर अंजाम देने वाले लोगों के जल्द ही चेहरे बेनकाब होने की संभावना नजर आने लगी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले पुलिस ने थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्‍व में शहर के एक निजी होटल में रेड मार कर चार युवतियों व एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

गौरतलब है कि पंकज होटल का मालिक पंजाब के फगवाड़ा इलाके का नामी गिरामी शख्स है, जो भारतीय जनता पार्टी का नेता है। उसने ज्वालामुखी में गैरकानूनी तरीके से हिमाचल में अपने बेटे के नाम होटल खरीदा। उसका बेटा जालंधर से छपने वाले एक अखबार का पत्रकार है। यही वजह है कि आज तक पुलिस इस पर हाथ नहीं डाल सकी। पुलिस ने होटल के मालिक व मैनेजर को पार्टी बनाकर अदालत में पेश किया था, जहां पर उन्हें दो दिन के रिमांड के बाद जमानत मिल गयी थी, परंतु पुलिस इस मामले की मुख्य आरोपी व उसके सहयोगियों की तलाश में थी, ताकि इस गोरखधंधे को क्षेत्र से जड़ मूल नाश कर दिया जाये।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस मामले की सरगना शालू उर्फ सरला ने धर्मशाला की अदालत में जमानत के लिये आवेदन किया था। वहां पर उसकी जमानत खारिज होने के बाद पुलिस ने उसे धर्मशाला में ही हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की उप धारा 3, 4, 5, 7, 8 तहत आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य सरगना सरला उर्फ शालू के सहयोगियों मोक्ष व जोनी, जो पठानकोट के बताये जा रहे हैं, को पुलिस हिरासत में लेने के लिये रवाना हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के तार चंडीगढ़-लुधियाना-पठानकोट व अन्य बड़े शहरों से जुड़े होने की आशंका लग रही है।

इस संदर्भ में डीएसपी देहरा बीडी भाटिया का कहना है कि पुलिस इस मामले की तह तक जायेगी तथा इस धंधे के पीछे कौन लोग जिम्मेवार है उन सब के विरूद्ध  कार्यवाही की जायेगी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मुख्य आरोपी ने क्षेत्र में चल रहे इस धंधे में उसको सहयोग करने वाले कुछ लोगों के नाम भी सार्वजनिक किये है। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में क्या करती है फिलहाल पुलिस इस मामले में किसी भी जांच पड़ताल से पीछे नहीं रहेगी और तह तक जायेगी ताकि क्षेत्र में इस प्रकार के धंधे से क्षेत्र की छवि को व आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सके। स्थानीय विधायक संजय रतन ने भी निर्देश दिये है कि शहर की पवित्रता मर्यादा को बचाने के लिये इस प्रकार के अनैतिक कार्य समाज में नहीं होने चाहिये। प्रशासन इस प्रकार के कार्यों को जड़ से उखाड़ कर लोगों को राहत प्रदान करे।

ज्वालामुखी से विजयेन्दर शर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...