Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आजम चचा के अपमान से खफा अखिलेश नहीं देंगे हार्वड में लेक्चर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के नगर विकास मंत्री आजम खान के साथ अमेरिका के एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आहत हो कर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपने लेक्चर का बहिष्कार कर दिया। अखिलेश को शुक्रवार देर रात हार्वर्ड विश्वविद्यालय में इलाहाबाद महाकुंभ मेले के सफल आयोजन के विषय पर लेक्चर देना था। लेकिन आजम के साथ हुए दुर्व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने यह फैसला किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के नगर विकास मंत्री आजम खान के साथ अमेरिका के एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आहत हो कर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपने लेक्चर का बहिष्कार कर दिया। अखिलेश को शुक्रवार देर रात हार्वर्ड विश्वविद्यालय में इलाहाबाद महाकुंभ मेले के सफल आयोजन के विषय पर लेक्चर देना था। लेकिन आजम के साथ हुए दुर्व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने यह फैसला किया।

माना जा रहा है कि उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया। इस बीच, राज्य के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने अखिलेश और आजम की जगह विश्वविद्यालय के साउथ एशिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित परिचर्चा 'हार्वर्ड विदाउट बॉर्डर : मैपिंग द कुंभ मेला' में हिस्सा लिया। एसएआई ने अपनी वेबसाइट पर शुक्रवार को लिखा, कि आकस्मिक घटना की वजह से आज अखिलेश और आजम की जगह पैनल के प्रवक्ता जावेद उस्मानी होंगे।

वेबसाइट में हांलाकि, इस आकस्मिक फैसले का संबंध बोस्टन के लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को हुई घटना से नहीं दर्शाया गया है। गौरतलब है कि आजम ने गुरुवार को यह आरोप लगाया था कि उनके मुसलमान होने की वजह से अमेरिकी हवाईअड्डे पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसके बाद एसपी ने संसद में शुक्रवार को इस मुद्दे को उठाया और केंद्र सरकार ने इस व्यवहार पर अमेरिकी सरकार से कड़ी नाराजगी जताई। (आईबीएन)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...