दैनिक भास्कर, रांची से खबर है कि गिरिजेश मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे तथा सिटी इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे थे. गिरिजेश ने अपनी नई पारी मेरठ में अमर उजाला के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी चीफ रिपोर्टर के पद पर लाया गया है.
सूत्रों का कहना है कि वे मेरठ में पहले पेज की जिम्मेदारी संभालेंगे. बताया जा रहा है कि गिरिजेश का इस्तीफा भास्कर के लिए बड़ा झटका है. अमर उजाला के स्थानीय संपादक राजीव सिंह एवं एनई नवीन गुप्ता लंबे समय तक भास्कर में रहे हैं लिहाजा संभावना जताई जा रही है कि भास्कर को कई और बड़े झटके लग सकते हैं.
अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि पंकज वत्स का तबादला मेरठ के लिए कर दिया गया है. पंकज सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें मेरठ में सिटी टीम को मजबूत करने के लिए लाया गया है. राजीव सिंह के नेतृत्व में लांच हुए माई सिटी ने मेरठ में अन्य अखबारों को कड़ी टक्कर दी है. इसलिए सिटी टीम को मजबूत करने के लिए पंकज को मेरठ भेजा गया है.





