शरद तिवारी ने दबंग दुनिया, इंदौर के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्होंने अखबार में मार्केटिंग हेड के पद पर ज्वाइन किया है. प्रबंधन उन्हें अनिल धूपर के जाने के बाद खाली पड़े पद पर ज्वाइन कराया है. उल्लेखनीय है कि मार्केटिंग हेड कम सलाहकार के पद पर कार्यरत रहे अनिल धूपर ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था. शरद तिवारी दबंग दुनिया के मार्केटिंग तथा विज्ञापन की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे इसके पहले दैनिक भास्कर तथा नवभारत के साथ लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं.





