Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

लोन के विज्ञापन के बहाने जनता को लुटवा रहे हैं अखबार

ऐसा लगता है मानो सरकार ने भोले-भाले जरूरतमंदों को लूटने का लाइसेंस कुछ लोगों को दे दिया है. इस गोरखधंधे में बड़े अखबारों, न्यूज़ चैनलों की भी हिस्सेदारी नज़र आती है. भोले-भाले गरीब इनकी चाल में फंसते जा रहे है. दुःख तो इस बात का है कि इनकी फ़रियाद तक सुनने वाला कोई नहीं है. उल्टा उपदेश दिया जाता है कि जैसा किया है वैसा भोगो… मध्यप्रदेश में ऐसे 'ज्वेलथीफ' अमीर होते जा रहे हैं और जनता गरीब. सरकार मौन है. मीडिया की मिलीभगत के चलते कोई लगाम की सोच भी नहीं सकता.

ऐसा लगता है मानो सरकार ने भोले-भाले जरूरतमंदों को लूटने का लाइसेंस कुछ लोगों को दे दिया है. इस गोरखधंधे में बड़े अखबारों, न्यूज़ चैनलों की भी हिस्सेदारी नज़र आती है. भोले-भाले गरीब इनकी चाल में फंसते जा रहे है. दुःख तो इस बात का है कि इनकी फ़रियाद तक सुनने वाला कोई नहीं है. उल्टा उपदेश दिया जाता है कि जैसा किया है वैसा भोगो… मध्यप्रदेश में ऐसे 'ज्वेलथीफ' अमीर होते जा रहे हैं और जनता गरीब. सरकार मौन है. मीडिया की मिलीभगत के चलते कोई लगाम की सोच भी नहीं सकता.

मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाके में कम पढ़े लिखे लोग हैं. यहाँ आदिवासियों की आबादी ज्यादा होने से लूटने वालों के लिए यह इलाका 'प्रोटेंशियल' वाला लगता है. एक तो कम पढ़े- लिखे, उपर से भोले. सो लूट की छूट जारी है. कुछ ताज़ा घटनाओं की तरफ आपका ध्यान लाना जरूरी है-

१- मोबाइल टावर में लूट : नामी न्यूज़ पेपर में विज्ञापन छपता है. अपनी खाली जमीन और खेत में मोबाइल कम्पनियों के टावर लगवाएं. बदले में ७ लाख नगद और परिवार के एक सदस्य की नौकरी पायें. इस विज्ञापन का असर ये हुआ कि लोगों ने अपनी कमाई लूटा दी. टावर लगाने की प्रोसेस की शुरुआत में ही पार्टी से ५ हजार रुपये स्टेट बैंक के खाते में जमा करवा लिए. कुछ दिनों में टावर लगाने वाले रफूचक्कर हो गये. उनके मोबाइल नम्बर बंद हो गये. चूँकि यह सारा खेल मोबाइल पर चल रहा था, इसलिए लोग इन 'नटवरलालों' को कैसे खोजे? यह भी एक समस्या है. पुलिस में सुनवाई नहीं होती. ठगे गये अभी तक भटक रहे हैं.

२- गरीब महिला शकीला लोन से अपनी और अपने दो बच्चों की किस्मत बदलना चाहती थी. वह उजाला फाईनेंस, चंडीगढ़ के फेर में आ गयी. बकौल शकीला, मैंने सोनू वर्मा नाम के व्यक्ति के खाते क्रमांक ३२७२६३५५२३७, जो स्टेट बैंक में है, में पहले ३६००/- फिर २०००/- जमा कराए. लोन १ लाख रुपये का चाहा था, इसलिए सोनू ने फीस के नाम पर ये रकम जमा करा ली. (देखें रसीद) शकीला की आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं है. उसका सोच था कि लोन के रुपयों से कुछ काम हो जायेगा किन्तु उसे चपत लग गयी.

३- इन दिनों रकम दुगना करने का फंडा खूब चल रहा है. ५ हजार के १५ दिन में १० हजार बनाने का मन्त्र देकर लूट की दुकानें जम गयी है. पुलिस के पास इनकी खबर लेने की फुर्सत नही है.

दिलीप सिकरवार

09425002916

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...