Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

माधुरी सिंह और प्रवीण बागी ने साधना न्यूज ज्वाइन किया

ब्लैकमेलिंग और दलाली के लिए कुख्यात न्यूज चैनल साधना न्यूज से खबर आ रही है कि माधुरी सिंह और प्रवीण बागी ने इस चैनल के साथ नई पारी शुरू की है. माधुरी इसके पहले फोकस टीवी में कार्यरत रही हैं. चर्चा है कि साधना न्यूज यूपी उत्तराखंड हेड पद से बृजमोहन की विदाई होने वाली है. उन्हीं की जगह नया हेड बनाकर माधुरी को लाया गया है. साधना न्यूज चैनल के मालिकान हमेशा पत्ते फेंटते रहते हैं और जो जब तक किसी भी काम में उपयोगी नजर आता है, तब तक उसे बनाए रखते हैं और जैसे ही उन्हें लगता है कि अब मार्केट से उगाह पाना निकाल पाना इसके वश की बात नहीं तो उसे दूध की मक्खी की तरह बाहर निकाल फेंकते हैं.

बृजमोहन सिंह के साथ भी यही हो रहा है. साधना के कई धंधों को यूपी शासन के जरिए फायदा पहुंचाने वाले बृजमोहन की बेइज्जती साधना के मालिकों ने भरी मीटिंग में करनी शुरू कर दी है. उन्हें तरह तरह के संबोधनों से नवाजा जाने लगा है. उधर चर्चा है कि बृजमोहन जल्द ही उस चैनल में ज्वाइन करने वाले हैं जहां से वह इस्तीफा देकर साधना न्यूज आए थे. हालांकि इसकी पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है. साधना न्यूज यूपी उत्तराखंड में कार्यरत राजीव शर्मा को भी साधना न्यूज से हटाए जाने की कानाफूसी हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि राजीव शर्मा को चैनल से जाने को कह दिया गया है. वहीं कुछ का कहना है कि वे चैनल के साथ बने हुए हैं.

एक अन्य सूचना के मुताबिक पत्रकार प्रवीण बागी ने साधना न्यूज़ बिहार झारखण्ड के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें चैनल का स्टेट हेड बनाया गया है. इसके पहले वे श्री न्यूज़ के बिहार ब्यूरो चीफ थे. वे ईटीवी बिहार-झारखंड के डिप्टी न्यूज़ कोआरडिनेटर और महुआ न्यूज़ के एडिटर इनपुट के रूप में काम कर चुके हैं. बागी का पत्रकारिता का करीब 28 वर्षों का अनुभव  है. वे नवभारत टाइम्स, नई दुनिया, दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान जैसे अखबारों में भी काम कर चुके हैं. देखना है कि साधना न्यूज में आने के बाद बागी के अंदर का विद्रोही कितना जिंदा रह पाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...