दीपा बार के मालिक सुधाकर शेट्टी ने मराठी न्यूज़ चैनल 'जय महाराष्ट्र' लाँच किया! बड़े- बड़े राजनेता शरद पवार, पृथ्वीराज चव्हाण, सुशील कुमार शिन्दे और गीतकार जावेद अख़्तर, प्रियंका चोपड़ा समेत तमाम फ़िल्मी हस्तियाँ मौजूद थीं. ये मुम्बई का वही दीपा बार है, जो करोड़पति बार डान्सर तब्बसुम के कारण मशहूर था और मैच फ़िक्सिंग के सन्देह में तबस्सुम गिरफ़्तार भी हुई थी. इस मामले में सुधाकर शेट्टी से भी पूछताछ हुई थी, जिसका कहना था कि बार को उसने किसी को लीज़ पर दे रखा है और उसे नहीं मालूम कि वहाँ क्या चल रहा है!
इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़ दिलचस्प बात यह है कि सुधाकर शेट्टी ने बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ को 8000 वर्ग फुट ज़मीन दी है. बाबा रामदेव जी आजकल भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जंग छेड़े हुए हैं और नरेन्द्र मोदी के भोंपू बने हुए हैं. सुधाकर शेट्टी जल्दी ही हिन्दी न्यूज़ चैनल भी लाँच करनेवाले हैं!!!
वरिष्ठ पत्रकार कमर वहीद नकवी के एफबी वॉल से साभार.





