Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रभात खबर के संवाददाता जितेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या

: पीएलएफआई ने ली है हत्या की जिम्मेवारी : खूंटी : प्रभात खबर के मुरहू प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंह की आज मुरहू थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गयी. मृतक की जेब में हत्यारों ने एक परचा छोड़ी है. जिसके मुताबिक उसकी हत्या पीएलएफआई ने की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के बाद ही हत्यारों का खुलासा हो सकता है.

: पीएलएफआई ने ली है हत्या की जिम्मेवारी : खूंटी : प्रभात खबर के मुरहू प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंह की आज मुरहू थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गयी. मृतक की जेब में हत्यारों ने एक परचा छोड़ी है. जिसके मुताबिक उसकी हत्या पीएलएफआई ने की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के बाद ही हत्यारों का खुलासा हो सकता है.

क्या है घटना : सूत्रों के मुताबिक मुरहू एवं अड़की थाना क्षेत्र के सीमान स्थित पसराबेड़ा-खटंगा पथ का निर्माण हो रहा है. निर्माण कार्य जितेंद्र सिंह के अलावा, हीरा महतो, नरेश महतो एवं जगदीश महतो (तीनों गनालोया निवासी) मिलकर करा रहे है. प्रत्येक दिन की भांति आज भी चारों युवक साईट पर कार्य करा रहे थे. अपराहन चार बजे के करीब दस की संख्या में हथियाबंद लोग वहां पहुंचे. फिर वे लोग जितेंद्र सिंह को कुछ दूर ले जाकर लाठी से पिटाई की, फिर सीने व सिर में सटाकर गोलियां दाग दी. मौके पर जितेंद्र की मृत्यु हो गयी.

इसी बीच उसके तीन साथी हीरा महतो, नरेश महतो एवं जगदीश महतो वहां से भाग निकले. समाचार लिखे जाने तक हीरा महतो का पता नही चला है. नरेश महतो भागकर समीप एक गांव जिवरी में जा छुपा जिसे देर रात पुलिस सुरक्षित ले लायी. इससे पूर्व जगदीश महतो घटनास्थल से पैदल भागकर मुरहू पहुंचा फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाते ही एसडीपीओ अश्विनी कुमार सिंहा, मुरहू ओसी प्रवीण झा सदलबल घटनास्थल पर गये और जितेंद्र के शव को अपने कब्जे में कर देर रात थाना लाये. मुरहू थाना में मामला दर्ज है. शव का पोस्टमार्टम 28 अप्रेल को सदर अस्पताल खूंटी में होगा.

घटना की जिम्मेवारी : जितेंद्र की शर्ट की जेब से पीएलएफआई के जोनल कमांडर इकबाल पूर्ति के नाम से जारी एक परचा मिला है. जिसमें जिक्र है कि संगठन की अनुमति के बगैर निर्माण कार्य करने की सजा मौत दी जा रही है. जितेंद्र सिंह अपने पीछे माता पिता सहित पत्नी व दो मासूम बच्चों को छोड़ गये हैं. पूरा मुरहू घटना के बाद शोक में डूबी है. देर रात एसपी डॉ वानन भी मुरहू थाना पहुंचे है. (प्रभातखबर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...