दैनिक जागरण, पानीपत से खबर है कि जगमाल चौधरी का तबादला जालंधर के लिए कर दिया गया है. वे प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. जगमाल चौधरी एक साल बाद ही रिटायर होने वाले थे लेकिन प्रबंधन ने जानबूझकर उनका तबादला जालंधर के लिए कर दिया. वे अपने करियर की शुरुआत से ही जागरण से जुड़े हुए थे. जगमाल ने अपने रिटायरमेंट की दुहाई देकर तबादला रोकने का निवेदन नोएडा एवं कानपुर में प्रबंधन से किया था, परन्तु प्रबंधन ने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया. संवेदनहीनता दिखाते हुए उन्हें पानीपत से जालंधर भेज दिया गया.
वहीं उनकी जगह जालंधर में तैनात रामवीर को पानीपत भेज दिया गया. रामवीर भी पानीपत में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. इनका तबादला भी इनकी इच्छा के विपरीत किया गया. बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने जानबूझ कर और परेशान करने के उद्देश्य से दोनों लोगों को तबादला किया है.





