Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अमर उजाला, लखनऊ के दो पत्रकार आपस में ही भिड़े

अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि संपादकीय विभाग में कार्यरत दो सहकर्मियों ने शनिवार की दोपहर जमकर तू-तू-मैं-मैं तथा गाली-ग्‍लौज हुई. नौबत हाथापाई तक भी पहुंच गई परन्‍तु अन्‍य साथियों ने दोनों को अलग करके मारपीट होने से बचा लिया. संपादक इंदुशेखर पंचोली लखनऊ में नहीं है, लिहाजा उन्‍हें मोबाइल के जरिए सूचना दी गई है. संभावना है कि उनके लखनऊ आने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा.

अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि संपादकीय विभाग में कार्यरत दो सहकर्मियों ने शनिवार की दोपहर जमकर तू-तू-मैं-मैं तथा गाली-ग्‍लौज हुई. नौबत हाथापाई तक भी पहुंच गई परन्‍तु अन्‍य साथियों ने दोनों को अलग करके मारपीट होने से बचा लिया. संपादक इंदुशेखर पंचोली लखनऊ में नहीं है, लिहाजा उन्‍हें मोबाइल के जरिए सूचना दी गई है. संभावना है कि उनके लखनऊ आने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा.

बताया जा रहा है कि संपादक की अनुपस्थिति में ही संपादकीय विभाग के लोगों की रुटीन मीटिंग ग्‍यारह बजे के आसपास हो रही थी. इसी में किसी खबर को लेकर आशीष त्रिपाठी तथा सैफ के बीच बहस हो गई. बात अपशब्‍दों और गाली-ग्‍लौज से बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई. हालांकि इसकी नौबत आती उसके पहले ही वहां मौजूद सहकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को बहुत ज्‍यादा बिगड़ने से बचा लिया. बताया जा रहा है कि यह सब लखनऊ यूनिट में मौजूद तनाव के चलते हुआ है. इस मामले की सूचना संपादक तक पहुंचा दी गई है.

अमर उजाला, लखनऊ में जूनियरों को डेस्‍क इंचार्ज बनाया गया है, जबकि सीनियर लोगों को मजबूरी में उनके अंडर में काम करना पड़ रहा है. इसका असर यह हो रहा है कि सीनियर साथी कुंठा के साथ काम कर रहे हैं. इसके बाद छोटी-छोटी बातों पर भी मौका मिलते ही आपस में उलझ जाते हैं. अमर उजाला, लखनऊ में यह पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी इस तरह की गई घटनाएं हो चुकी हैं. खुद संपादक भी अपने सहयोगियों पर कई बार बुरी तरह भड़क चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...