न्यूयॉर्क। प्रखर नारीवादी और मशहूर पत्रकार मैरी थॉम का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वे 68 साल की थीं। मोटरसाइकलें चलाने की शौकीन मैरी बीते शुक्रवार की शाम उत्तरी न्यूयॉर्क के एक राजमार्ग पर अपनी होंडा मागना-750 चला रही थी और उसी दौरान हादसे का शिकार हो गईं। उनके एक रिश्तेदार ने यह जानकारी दी। वे ‘मिस’ पत्रिका की पूर्व संपादक थीं। (भाषा)





