अमर उजाला, बरेली से खबर है कि सिटी इंचार्ज अजित बिसारिया का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. वे चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. अजित 1 मई को लखनऊ में अपना कार्यभार संभाल लेंगे. संभावना जताई जा रही है कि उनकी जगह अमर उजाला, मेरठ से बरेली भेजे गए पंकज सिंह को बरेली में सिटी इंचार्ज बनाया जा सकता है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पंकज इसके पहले भी हिंदुस्तान, बरेली के साथ काम कर चुके हैं.
अमर उजाला, बरेली से दूसरी खबर है कि विपुल राज सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर लंबे समय से सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. विपुलराज अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





