Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

शारदा समूह की कंपनियों के बीच हुए जटिल ट्रांजैक्‍शन

नई दिल्ली। कोलकाता के शारदा ग्रुप के अकाउंट्स की जांच में जटिल ट्रांजैक्शन स्ट्रक्चर का खुलासा हुआ है। कई ग्रुप कंपनियों के बीच बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन हुए हैं, ऐसे में पैसों की लेन-देन को पूरी तरह सामने लाने में कई दिन लग सकते हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) की जांच में शारदा रियल्टी, शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी, देवकृपा व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, बंगाल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और बंगाल अवधूत एग्रो के बीच 2011-12 में कई तरह के क्रॉस लोन का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली। कोलकाता के शारदा ग्रुप के अकाउंट्स की जांच में जटिल ट्रांजैक्शन स्ट्रक्चर का खुलासा हुआ है। कई ग्रुप कंपनियों के बीच बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन हुए हैं, ऐसे में पैसों की लेन-देन को पूरी तरह सामने लाने में कई दिन लग सकते हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) की जांच में शारदा रियल्टी, शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी, देवकृपा व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, बंगाल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और बंगाल अवधूत एग्रो के बीच 2011-12 में कई तरह के क्रॉस लोन का मामला सामने आया है।

जांच से जुड़े एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने ईटी को बताया, 'आरओसी को लगता है कि जानबूझकर फाइनैंशल गड़बड़ियों को छिपाने के लिए बड़े पैमाने पर ग्रुप कंपनियों के बीच फाइनैंशल ट्रांजैक्शन किए गए हैं।' आरओसी ने 23 अप्रैल को मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स को दाखिल रिपोर्ट में कहा है, 'शारदा कंस्ट्रक्शन को 2011-12 में शारदा रियल्टी से 40 करोड़ रुपए का लॉन्ग टर्म लोन मिला, लेकिन बाद में 30 करोड़ रुपए का कई बार ट्रांजैक्शन हुआ और अंत में यह 10 करोड़ रुपए रह गया।' कंपनी ने इस पैसे का इस्तेमाल कोई एसेट तैयार करने में नहीं किया। इसकी जगह इसने कई दूसरी ग्रुप कंपनियों को लोन दिया और वे कंपनियां किसी बिजनस गतिविधियों में शामिल नहीं थीं।

बचे हुए 10 करोड़ रुपए में से शारदा कंस्ट्रक्शन ने 2.9 करोड़ रुपए का कर्ज अपनी सब्सिडियरी देवकृपा व्यापार को दिया। शारदा कंस्टक्शन ने 3.5 करोड़ रुपए हिस्सेदारी खरीदने में खर्च की। इस कंपनी ने 2.31 करोड़ रुपए का कर्ज बंगाल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया। इसने 36 लाख रुपए का कर्ज एक अन्य ग्रुप कंपनी वेस्ट बंगाल अवधूत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड को दिया। इन कंपनियों में देवकृपा व्यापार किसी भी उल्लेखनीय बिजनस ऐक्टिविटी में शामिल नहीं थी। कंपनी का फाइनैंशल स्टेटमेंट कहता है कि इसने टीवी स्टूडियो को बनाने में पैसा खर्च किया, जबकि स्टूडियो अभी भी पूरा नहीं बना है।

शारदा कंस्ट्रक्शन से बंगाल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को कर्ज मिला, लेकिन इसके पास भी कोई बिजनस मॉडल नहीं है। कंपनी का 43 करोड़ रुपए का नेगेटिव नेट वर्थ है और इसने 2011-12 में 14 करोड़ रुपए का लॉस झेला है। इन सब तथ्यों का खुलासा आरओसी की रिपोर्ट में हुआ है।

तीसरी कंपनी वेस्ट बंगाल अवधूत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड का मामला भी पूरी तरह संदिग्ध है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के बुक्स पर भारी-भरकम ऐसेट होने के बावजूद इसने इस्तेमाल के लिए कोई फंड नहीं रखा है। कंपनी के अकाउंट के अनुसार इसके पास 1.78 करोड़ रुपए की जमीन है, बिल्डिंग की वैल्यू 1.35 करोड़ रुपए है। कंपनी के पास 70 लाख रुपए की मशीनरी है, लेकिन इन ऐसेट्स से कंपनी को किसी तरह की आय नहीं हुई है।

आरओसी की हालिया रिपोर्ट शारदा ग्रुप कंपनियों के अकाउंट्स में अनियमितताओं के सामने आने के 10 महीने बाद आई है। आरओसी ने कंपनी के मामलों में जांच के सुझाव दिए हैं। कॉरपोरेट मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने राज्य सरकार को उनके जांच को समझने के लिए लिखा है। हम अभी तक क्या किया है और आगे क्या करने की योजना है, इन सब को राज्य सरकार को समझना चाहिए।' (ईटी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...