समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक शनिवार को एक पत्रकार की हत्या में पांच पुलिस अधिकारियों को अरेस्ट किया गया है। दैनिक समाचार पत्र 'फोल्हा डी साओ पाउलो' ने बताया कि पकड़े गए सभी पुलिस अधिकारी मिनस गेरैस राज्य के मध्यवर्ती प्रांत वेल डो आवो की सिविल पुलिस के सदस्य हैं जिनका सम्बंध क्षेत्रीय उग्रवादी समूहों के साथ होने का संदेह जाहिर किया गया है।
ज्ञात हो कि 'वेल डो आवो' समाचापत्र के लिए काम करने वाले रॉड्रिगो नेटो नौ मार्च को अपने घर के दरवाजे पर मृत पाए गए थे। उन दिनों वह उग्रवादी समूहों की गतिविधियों के बारे में एक गुप्त रिपोर्ट पर काम कर रहे थे। जबकि कार्वाल्हो को 14 अप्रैल को एक रेस्तरां में गोली मारी गई थी। फ्रांस के प्रेस निगरानी समूह 'रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर' ने पत्रकारों की हत्या की आलोचना करते हुए ब्राजील के अधिकारियों से इस मामले में पुलिस की संभावित संलिप्तता की जांच करने की मांग की है।





