Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार की सेलरी का 14 हजार का चेक बांउस, 18 हजार देकर मामला सेटल किया

बीपीएन टाइम्स में काम करने वाले एक पत्रकार हरिशंकर सिंह की सेलरी का 14 हजार का चेक बाउंस करना बीपीएन टाइम्स मैनेजमेंट को काफी भारी पड़ा। मामला कोर्ट में जाने के बाद आखिरकार प्रबंधन ने 14 के बदले 18 हजार देकर मामले का निपटारा किया। जानकारी के मुताबिक, हरिशंकर सिंह बीपीएन टाइम्स के दिल्ली ऑफिस में बतौर उपसंपादक काम करते थे। उन्होंने जब अपनी नौकरी छोड़ी तो उन्हें मैनेजमेंट की ओर से 14 हजार का चेक बतौर फाइनल सेटलमेंट के तौर पर दिया गया था। जब उन्होंने चेक अपने अकाउंट में डाला तो स्टॉप पेमेंट करके उनका भुगतान रोक दिया गया।

इसके बाद श्री सिंह अपने पत्रकार से वकील बने पीयूष जैन के माध्यम से कड़कड़डूमा कोर्ट चले गए। वहां पर तेज तर्रार मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रामपुरी की कोर्ट में मामला चला गया। मजिस्ट्रेट ने बीपीएन टाइम्स की ओर से चेक बाउंस के लिए जिम्मेदार डायरेक्टर को पेश होने के लिए कहा। इतना सुनने के बाद अखबार प्रबंधन अपने पत्रकार से समझौता करने को तैयार हो गया। उसे बतौरा मुआवजा चार हजार रुपये अधिक दिए गए हैं। हालांकि प्रबंधन ने अपने लिखित बयान में श्री सिंह की शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह कानूनी पचड़ों में पडऩा नहीं चाहते, इसलिए चेक अमाउंट से अधिक का भुगतान कर रहे हैं।

पत्रकार हरिशंकर सिंह का केस लड़ने वाले वकील पीयूष जैन पहले खुद भी मुख्यधारा की पत्रकारिता में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं. उन्होंने नवभारत टाइम्स से लेकर आज समाज तक में वरिष्ठ पदों पर काम किया है. पिछले पांच साल से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं. एडवोकेट पीयूष जैन ने बताया कि मीडिया के कई लोग समय समय पर उनसे मीडिया हाउसों के मसलों को लेकर संपर्क करते रहते हैं और जो लोग मुकदमा करने की हिम्मत दिखाते हैं, वे उनका सदा सक्रिय सहयोग करते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...