वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के जनसंचार विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनोज मिश्र को कुलपति प्रो. सुंदर लाल ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके पूर्व डॉ. मिश्र जनसंपर्क समिति के अध्यक्ष बनाये गए थे। इस टीम में डॉ. मिश्र के साथ डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. संदीप सिंह और डॉ. केएस तोमर भी शामिल हैं। इसी क्रम में मीडिया सम्बंधित कार्य देखने के लिए भी डॉ. मनोज मिश्र को तत्काल प्रभाव से मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उक्त आशय का आदेश आज विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीके सिन्हा द्वारा जारी किया गया है।





