Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

नेता बनने की जगह बन गए पत्रकार!

किसी भी घटना की रिपोर्टिंग करते समय रिपोर्टर ऐसे प्वाइंट पर रहता है, जहां से उसकी हर जगह नज़र रहे, पर दैनिक जागरण बदायूं के ब्यूरो चीफ लोकेश प्रताप सिंह अधिकारियों और नेताओं की बैठकों में भी सबसे आगे बैठते देखे गए हैं। सामने होने पर लोग माइक पर बुला लेते हैं, तो भाषण देने से भी नहीं चूकते, इसी तरह कोई जुलूस वगैरह हो, तो भी लोकेश खुद को सबसे आगे रखते हैं।

किसी भी घटना की रिपोर्टिंग करते समय रिपोर्टर ऐसे प्वाइंट पर रहता है, जहां से उसकी हर जगह नज़र रहे, पर दैनिक जागरण बदायूं के ब्यूरो चीफ लोकेश प्रताप सिंह अधिकारियों और नेताओं की बैठकों में भी सबसे आगे बैठते देखे गए हैं। सामने होने पर लोग माइक पर बुला लेते हैं, तो भाषण देने से भी नहीं चूकते, इसी तरह कोई जुलूस वगैरह हो, तो भी लोकेश खुद को सबसे आगे रखते हैं।

हनुमान जयंती के अवसर पर क़स्बा उझानी में बवाल हो गया, यहाँ पुलिस फ्लैग मार्च करने पहुंची, तो यहाँ भी पुलिस टीम के आगे ऐसे चल रहे थे, जैसे यही नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि इससे किसी आम आदमी को कोई परेशानी हो ऐसी बात नहीं है, हां अन्‍य अखबार वाले जरूर लोकेश की इस आदत से परेशान हैं, क्योंकि उनके हर फोटो में लोकेश प्रताप सिंह आ गए थे, सो फोटो छापने को लेकर उन्हें काफी दिमाग खफाना पड़ा। इसी तरह टीवी चैनल वालों की फिल्म से तो उन्हें क्राप भी नहीं किया जा सकता। लोकेश की इन्‍हीं हरकतों की वजह से पत्रकार कहने लगे हैं कि इन्हें पत्रकार की जगह नेता होना चाहिए था। काफी आगे जाते।

सबसे आगे चलते लोकेश प्रताप

पत्रकार बीपी गौतम की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...