Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी फूंकी

गाजीपुर पुलिस की पिटाई से हुई युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शादियाबाद थाना क्षेत्र मे जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक की बर्बर पिटाई का आरोप लगाते हुये, हंसराजपुर पुलिस चौकी पर जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की। मामला पुलिस हिरासत मे पुलिस पिटाई से छात्र की संदिग्ध मौत से जुड़ा हुआ है।

गाजीपुर पुलिस की पिटाई से हुई युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शादियाबाद थाना क्षेत्र मे जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर युवक की बर्बर पिटाई का आरोप लगाते हुये, हंसराजपुर पुलिस चौकी पर जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की। मामला पुलिस हिरासत मे पुलिस पिटाई से छात्र की संदिग्ध मौत से जुड़ा हुआ है। घटना क्षेत्र के हंसराजपुर की है। जहां के रहने वाले छात्र घनश्याम राम को पुलिस ने एक लड़की भगाने के मुकदमे मे पूछतांछ के लिए हिरासत मे लिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद कल शाम छात्र की अचानक तबियत बिगड़ने लगी और इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त हो गया। सुबह बड़ी संख्या मे लोग सड़क पर उतर आये और छात्र के शव के साथ हंसराजपुर चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुये रोड जाम कर दी। प्रदर्शन के कई घंटे गुजर जाने के बाद भी मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने पर गुस्साये लोगों ने हंसराजपुर चौकी पर धावा बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुये चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी मे आग लगा दी। इतना ही नही मौके पर पहुंचे दुल्लहपुर थानाध्यक्ष की सरकारी जीप को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस पिटाई मे युवक की मौत पर बढ़ते जनाक्रोश के बाद अब पुलिस अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का दावा कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी वाराणसी रेंज सतीश ए.गणेश ने आक्रोशित भीड़ द्वारा जलाई गयी पुलिस चौकी का मुआयना किया। उन्होने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। डीआईजी ने घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान मृतक युवक के परिजनों से पूछतांछ की। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है,और पुलिस अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का दम भर रहें है। — गाजीपुर से केके की रिपोर्ट 9415280945

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...