Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को पुलिसवालों ने पीटा

चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सोमवार को एक वीवीआईपी प्रोग्राम की कवरेज करने पहुंचे एक न्यूज चैनल के कैमरामैन और रिपोर्टर के साथ चंडीगढ़ पुलिस के एक एएसआई ने मारपीट की। मीडियाकर्मियों का कसूर सिर्फ इतना था कि दोनों ने मोटरसाइकिल खड़ी करने के लिए एएसआई से पार्किंग के बारे में पूछ लिया था। इससे नाराज एएसआई ने कैमरामैन और रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की और फिर अपने अन्य तीन पुलिसकर्मियों के साथ कैमरामैन को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस वाले इतने पर ही नहीं रूके इन्‍होंने मोटरसाइकिल भी तोड़ दी।

चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यक्रम के दौरान कवरेज के लिए पहुचे न्यूज चैनल एमएच1 के कैमरामैन तारा ठाकुर के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी और मारपीट भी की। तारा सिंह ने बड़ी मुश्किल से अपना कैमरा बचाया, अन्‍यथा वह भी पुलिसकर्मियों के मारपीट की बलि चढ़ जाता। तारा ठाकुर ने बताया कि वह टैगोर थिएटर में कवरेज के लिए जा रहा था। वह जैसे ही गेट से अंदर जा रहा था तभी एक पुलिस कर्मी ने अंदर जाने से रोका। जब उसने रोके जाने का कारण पूछा तो उसके साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट की गई। रिपोर्टर मनमोहन सिंह उसे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

रिपोर्टर महमोहन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा था, जिसके बाद वे लोग वहां पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए और मामले की जानकारी एसएसपी को दी। उन्होंने भी आवश्‍यक कार्रवाई के आदेश दिए। हालांकि इस मामले में जब पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंद्र कौर से जब पूछा गया तो उन्होंने कोई भी बात करने से इनकार कर दिया। घायल कैमरामैन मेडिकल जांच भी करवाई गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...