साक्षी मीडिया के चेयरमैन एवं वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी की जमानत याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया। आय के ज्ञात स्त्रोतों के मुकाबले अकूत संपत्ति जमा करने के आरोप में जगमोहन न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
जगन मोहन की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे के यह सूचित किया कि जगन 5 मई 2012 से ही न्यायिक हिरासत में हैं, न्यायमूर्ति पी सदाशिवम और न्यायमूर्ति एम वाई इकबाल की खंडपीठ ने नोटिस जारी किया। साल्वे ने कहा कि जब रेड्डी की जमानत याचिका अक्टूबर 2012 में सुनवाई के लिए रखी गई तब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा था कि रेड्डी के खिलाफ सात मामलों में वे अंतिम आरोप पत्र दाखिल करेंगे। रेड्डी के वकील ने कहा कि अब सीबीआई ने एक पृथक आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और दावा किया है कि उसे जांच करने में और समय लगेगा।





