न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी पर हमला करने वाले पत्रकार कुबेरनाथ को प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार तब भड़का जब उससे एक रेप पीड़िता की खबर के बारे में, गलत तरीके से खबर चलाने को लेकर सवाल-जवाब किया जा रहा था। घटना के बाद आरोपी पत्रकार ने अपनी गलती मान ली और एक पत्र लिखकर क्षमा याचना भी की, लेकिन प्रबंधन ने घटना को अप्रत्याशित बताते हुए आरोपी पत्रकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
पूरी घटना को देखते हुए पुलिस में भी तहरीर दी गई है, ताकि आने वाले समय में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। चैनल हेड की शिकायत पर सेक्टर 58 की पुलिस कुबेर को अपने साथ लेकर गई है। कुबेर की शादी भी अगले महीने में होने वाली है।





