Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रत्यावेदन का निस्तारण करें : हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दायर रिट याचिका में राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त पद पर उन्हें नियुक्त करने सम्बंधित प्रत्यावेदन पर नियमानुसार निर्णय लेने के आदेश पारित किये हैं. जस्टिस उमा नाथ सिंह और जस्टिस महेंद्र दयाल की बेंच ने प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग और प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री को आदेशित किया कि इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की परिधि में उचित निर्णय लिया जाये.

लखनऊ स्थित आरटीआई कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा ने 09 अप्रैल 2012 के अपने प्रत्यावेदन द्वारा अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश से अनुरोध किया था कि राजनैतिक पहुँच वालों के स्थान पर वास्तविक रूप से सक्रिय और जानकार आरटीआई कार्यकर्ताओं को ही सूचना आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए. उन्होंने एक ऐसे नाम के रूप में नूतन का बायोडाटा प्रस्तुत किया था.

नूतन ने 24 जनवरी 2013 के प्रत्यावेदन के माध्यम से राज्य सरकार से निवेदन किया था कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में पारदर्शिता बरती जाए, इसके लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर पारदर्शी तौर-तरीके से उनकी नियुक्ति की जाए. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सूचना आयुक्तों के आठ पद खाली हैं जिन पर शीघ्र नियुक्ति होना संभावित है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...