दैनिक भास्कर से खबर है कि बलदेव शर्मा को उदयपुर का संपादक बनाया जा रहा है. वे फिलहाल दैनिक भास्कर, सीकर के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वे जल्द ही उदयपुर में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे. उदयपुर में स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत रहे सुधीर मिश्रा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली चल रहा था. सुधीर मिश्रा नवभारत टाइम्स, लखनऊ के संपादक बनने के बाद भास्कर, उदयपुर से इस्तीफा दे दिया था. सीकर का संपादक किसे बनाया जाएगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





