लखनऊ में 6 मई को आयोजित होना वाला स्मृति एवं पत्रकार सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है. इस समारोह में सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पंडित विनोद शुक्ल, पद्मश्री वचनेश त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, घनश्याम पंकज, पंडित शिव कुमार (एसके) त्रिपाठी, डा. सदाशिव द्विवेदी, मोहम्मद अब्दुल (एमए)हफीज, श्रीप्रकाश शुक्ल, ओसामा तलहा, जयप्रकाश शाही, ज़ावेद अंसारी और सियाराम शरण त्रिपाठी की सृजनशील स्मृतियों पर चर्चा करने के साथ कई पत्रकारों को सम्मानित किया जाना था. इसका आयोजन सर्वप्रथम और जर्नलिस्ट फोरम ने संयुक्त रूप से किया था.
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार एवं सर्वप्रथम के कार्यकारी संपादक धीरेंद्र श्रीवास्तव के भांजे के असामयिक निधन हो जाने के चलते इसे स्थगित किया गया है. बीते शनिवार को उनके भांजे 44 वर्षीय कृष्ण कुमार श्रीवास्तव का दिल्ली में निधन हो गया है. इस कार्यक्रम के लिए अब आगे कोई तिथि तय की जाएगी.





